Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार
13-Jun-2024 06:37 PM
By First Bihar
RANCHI : लैंड स्कैम मामले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है और अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी कोर्ट में मौजूद रहीं।
दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसी साल 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में बंद हैं और अपनी जमानत के लिए कोर्ट से गुहार लगा रहे हैं।
निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसपर आज कोर्ट ने सुनवाई की है। जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने दोनों पक्ष की दलीलो को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है जिसे बाद में सुनाया जाएगा।
इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट में कई अहम सबूत पेश किए और दावा किया कि बड़गाईं अंचल की साढ़े आठ एकड़ जमीन पर कब्जे के लिए हेमंत सोरेन ने अधिकारियों की मदद ली थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने इसकी पुष्टि की है। जिसके बाद हेमंत सोरेन के वकील ने इस दावे को खारिज कर दिया और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।