Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
06-Feb-2024 09:52 AM
By First Bihar
DELHI: झारखंड में जमीन घोटाले में ईडी द्वारा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार गलत तरिके से लोगों को फंसाने का काम कर रही है। केजरीवाल ने कहा है कि झारखंड में बीजेपी ने सरकार गिराने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सकी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि झारखंड में जो बीजेपी ने किया वह पूरी तरह से गलत है। सीटिंग सीएम को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। ईडी की इस्तेमाल कर ये लोग तो कोई भी सरकार गिरा देंगे। महाराष्ठ्र के अंदर इन्होंने सरकार गिरा दी और अब झारखंड के अंदर भी इनकी पूरी कोशिश सरकार गिराने की थी लेकिन वो सरकार गिरा नहीं पाए।
उन्होंने कहा कि 48 घंटे तक इंतजार किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग टूट जाएंगे लेकिन ये तो अच्छा हुआ कि कोई नहीं टूटा। ये जो चल रहा है देश के अंदर, डिक्टेटरशीप चल रही है। ईडी का इस्तेमाल कर चारों तरफ सरकार को गिराया जा रहा है और जनतंत्र को गलत तरिके से खत्म किया जा रहा है। यह देश के लिए सही नहीं है।
बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे थे। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में शामिल कराने के लिए ईडी के जरीए उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को परेशान किया जा रहा है हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि ना वे झुकेंगे और ना ही बीजेपी में जाएंगे, चाहें उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए।