ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / news / हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी की टीम, नहीं मिले झारखंड...

हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी की टीम, नहीं मिले झारखंड के सीएम, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

29-Jan-2024 02:37 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ईडी की टीम झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन स्थित आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची है। आवास पर दिल्ली पुलिस भी मौजूद हैं। उनके आवास के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। वही रांची में मुख्यमंत्री आवास और दिल्ली स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 


 झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी की टीम उनके दिल्ली आवास पर पहुंची थी लेकिन हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले। बताया जाता है कि रविवार को वे दिल्ली के आवास Fमें ही मौजूद थे लेकिन आधी रात से वे गायब बताए जा रहे हैं। आवास में मौजूद ईडी के अधिकारी जरूरी कागजातों को खंगालने में जुटे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां है इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है। वही रांची में मुख्यमंत्री आवास और दिल्ली स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उनके आवास के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तार भी हो सकती है। बता दें कि कुछ दिन पहले ईडी ने 10वां समन जारी किया था और हेमंत सोरेन को 29 या 31 जनवरी को ईडी के दफ्तर में पेश होने को कहा था। ईडी ने तब यह भी कहा था यदि वे ईडी के दफ्तर में नहीं आते हैं तब इस बार ईडी खुद पूछताछ करने के लिए उनके घर पर पहुंचेगी। ईडी की टीम को हेमंत सोरेन के दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम पहुंच गयी लेकिन हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां गये?