खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
28-Oct-2021 08:56 PM
DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच पर नजर आए। दरअसल छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 के मौके पर हेमंत सोरेन रायपुर पहुंचे। झारखंड के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ना केवल मंच साझा किया बल्कि छत्तीसगढ़ में उनकी तरफ से किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना भी की। हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि उनकी प्राथमिकता आदिवासियों का विकास है साथ ही साथ नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार एकजुट होकर काम करेंगे।
हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सलवाद के साथ विकास की धारा आगे नहीं बढ़ सकती झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर नक्सलवाद पर रोकथाम के लिए एक काम करेंगे छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद किए गए आदिवासी नृत्य महोत्सव कि हेमंत सोरेन ने सराहना की हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी सभ्यता और संस्कृति ना केवल बची रहती है बल्कि देश दुनिया के सामने इसे विस्तार भी मिलता है।
इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि वह एक आदिवासी समाज से आते हैं लेकिन इसके बावजूद आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं वह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे समाज के लोगों को इससे खुशी मिलती है। सोरेन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुझे मुख्य अतिथि बनने का मौका मिला। मैं अगर मुख्यमंत्री नहीं रहता तो इस कार्यक्रम में जरूर शिरकत करता। आपको बता दें कि साल 2019 में आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरुआत की गई थी। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाला यह अपने आप में एक अनूठा आयोजन है।