Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां
20-Dec-2023 10:11 PM
By First Bihar
JHARKHAND: डाल्टेनगंज के ईदगाह मैदान में एदारा-ए-शरिया की ओर से तहरीक-ए-बेदारी (समाज सुधार सम्मेलन ) का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए एदारा-ए-शरिया के अध्यक्ष व जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा की जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी..आबादी के हिसाब से झारखंड में 23 विधानसभा और 2 लोकसभा की सीट मिलनी चाहिए।
बलियावी ने कहा कि राज्य सभा की बात नहीं करूंगा क्योंकि जब राज्य सभा में हारने की बारी आती तब किसी मुस्लमान को टिकट दिया जाता है और जब जीत सुनिश्चित होती तो हेमंत बाबू अपने बाबू जी को टिकट देकर चुनाव जीता देते हैं।
आगे बलियावी ने कहा कि झारखंड सरकार प्रत्येक जिला में अल्पसंख्यक स्कूल कॉलेज के साथ साथ हास्टल का इन्तज़ाम करे। सेक्युलर पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सेक्युलर कहलाने वाले लोग के पास अपने बिरादरी का वोट नहीं बचा है इसलिए हमारी मांग सरकार पूरी करे। नहीं तो हम अपनी मांग को लेकर पटना, रांची से लेकर दिल्ली तक जाम करेंगे और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी करेंगे।
बलियावी कहते हैं कि झारखंड में सेक्युलर कहलाने वाली सरकार में अबतक 64 लोगों का मॉब लिंचिंग हुआ है लेकिन सेक्युलर कहलाने वाले लोग खामोश होकर तमाशा देखते रहे। झारखंड हुकूमत हो या बिहार की हुकूमत हो या फिर दिल्ली की हुकूमत दो कानून बनाना पड़ेगा। इस कानून के लिए ज़रूरत पड़ी तो जेल भरो तहरीक चलाएंगे।