मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
04-Jan-2022 09:24 PM
AURANGABAD: औरंगाबाद में समाज सुधार अभियान यात्रा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज संबोधित किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी पर चर्चा की। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान झारखंड को लेकर बड़ी बातें कही।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि बिहार में गड़बड़ शराब झारखंड से आती है। झारखंड सरकार खुद तो अपने राज्य में शराबबंदी लागू करते नहीं है। जहां शराबबंदी है वहां झारखंड से गड़बड़ सरबर शराब जरूर आ जाती है। उन्होंने अपने अधिकारियों को इस पर नजर रखने की बात कही।
सीएम नीतीश ने कहा कि जब हम झारखंड गये हुए थे तब वहां के लोगों ने कहा था कि यहां भी शराबबंदी होनी चाहिए। लेकिन झारखंड सरकार का इस पर ध्यान नहीं है। बिहार में जो गड़बड़ सरबर शराब आता है वह झारखंड से ही यहां पहुंचता है। इसलिए इन सब इलाकों में सजग रहने की जरूरत है। इन इलाकों पर नजर रखिए जब पता चले कि गड़बड़ चल रहा है तो विभाग को तुरंत सूचना दीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज झारखंड सरकार को लेकर बड़ी बात कही।
वही अब तक हुए पुलिसिया कार्रवाई में यह बात सामने आई है कि शराब हरियाणा, यूपी, नेपाल, बंगाल और झारखंड से बिहार में आता हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के अलावे अन्य जगहों की चर्चा नहीं की। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर राजनीति तेज हो सकती है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बातें अपने समाज सुधार अभियान के दौरान कही थी। आज मंगलवार को औरंगाबाद के पुलिस लाइन कैम्पस में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया था। इस मौके पर वे नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर बोले और इन कुरीतियों के खिलाफ सामने आने की भी बात कही।
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गया प्रमंडल के पांच जिले गया, जहानाबाद, नवादा, अरवल, औरंगाबाद में चलाए जा रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। समाज सुधार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से औरंगाबाद पहुंचे थे। यहां सबसे पहले वो समाहरणालय गेट गए और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद सीएम पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने जीविका दीदियों को संबोधित किया।