ब्रेकिंग न्यूज़

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान क्या आप भी कर रहें इंतजार? होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानिए अपडेट 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट

हेमंत सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: झारखंड के कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन, देखिए.. पूरी लिस्ट

29-Dec-2023 06:34 PM

By First Bihar

RANCHI: हेमंत सरकार ने झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। सरकार ने झारखंड कैडर के कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


हेमंत सरकार ने 2011 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार सिन्हा को प्रमोशन दिया है। वहीं दुमका उपायुक्त ए दोड्डे और जमशेदपुर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नेलसम एलोन बागे और समाज कल्याण विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा को भी प्रमोशन दिया गया है। ये अधिकारी अगले आदेश तक उसी पद पर बने रहेंगे, जिसपर वे हैं। 


वहीं सरकार ने 6 IAS अफसरों को सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है जबकि 8 IAS अधिकारियों को स्पेशल सेक्रेटरी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। सेक्रेटरी रैंक में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में चंद्रशेखर, जीतेंद्र कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, यतींद्र प्रसाद, चंद्रकिशोर उरांव और सुनील कुमार शामिल हैं। वहीं 8 अफसरों को स्पेशल सेक्रेटरी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति पाने वाले अफसरों में माधवी मिश्रा, अनन्य मित्तल, आदित्य रंजन, रामनिवास यादव,विजय नारायण राव,आर रॉनिटा, नमन प्रियेश लकड़ा और अंजली यादव शामिल हैं।