Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
02-Oct-2024 03:01 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बाढ़ राहत सामग्री लेकर जा रहा वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। औराई के बाढ ग्रस्त इलाके में यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में पायलट और सेना के जवान सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, सेना का हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री लेकर टेकऑफ हुआ था। इसी दौरान औराई के नया गांव वार्ड संख्या 13 में हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में गिर गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुची है। पायलट और सेना के जवानों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर को पानी से निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
बिहार से बड़ी खबर, बाढ़ राहत सामग्री लेकर जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, #helicoptercrash #Muzaffarpur #BiharFlood #Biharnews pic.twitter.com/oid68qveDa
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 2, 2024