Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
23-May-2024 05:10 PM
By VISHWAJIT ANAND
SHEOHAR : शिवहर की एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद की चुनावी सभा में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए और वहां की जनता से लवली आनंद को जिताने की अपील की। वही इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ उन्होंने जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि पता नहीं तेजस्वी को कौन सी मछली खिला दिया कि बेचारे का नस ही दब गया। तेजस्वी छोटे भाई हैं, कामना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें। वैसे नवरात्रि में मछली खाने की सजा भगवान ने तेजस्वी को दी है। भला कोई नवरात्रा और सावन में मांस-मछली खाता है क्या?
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार में लालू का जब राज था तब एक व्यक्ति को आरक्षण नहीं मिला। वर्ष 1990 से 2005 तक लालू-राबड़ी सिर्फ बोलते रहे लेकिन किसी को आरक्षण नहीं दिया। लेकिन लालू ने आरक्षण अपने परिवार को दे दिया है। जब खुद सीएम के पद से हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिये और बेटे को डिप्टी सीएम के साथ एक और बेटे को मंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि जब लालू का बेटा क्रिकेट नहीं खेल पाया और पानी ढोते रह गया तब लालू ने कहा कि इसको बिहार का उपमुख्यमंत्री बना दो। और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गये।
सम्राट चौधरी ने कहा कि आजकल बेचारे तेजस्वी यादव चिंतित हैं। न जाने कौन उनको मछली खिला दिया है कि उनका नसे दब गया है। अभी तो 33 साल उम्र है और अभी से वह व्हील चेयर पर घूम रहा है। कौन मछली खिला दिया कि नसे दब गया। यह सब भगवान का श्राप है। नवरात्रा में भला कोई मछली खाता है? लेकिन हेलिकॉप्टर में तेजस्वी ने मछली खाया और लालू सावन में मटन खिला रहे थे। ई सब देखकर ऐसा लगता है कि भगवान सब देख रहा है और यह सब देखकर भगवान अपना काम भी कर रहे हैं।