ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड में बिहार के सभी हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग...

हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड में बिहार के सभी हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी; आंगनबाड़ी सहायिका की लू लगने से मौत

30-May-2024 12:11 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में में चल रहे हिटवेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों के हित में परामर्श जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार लोगों को लगातार हाइड्रेट बने रहने की सलाह दी जा रही है। इसके लिए लगातार पानी पीते रहने और घरों से बाहर निकलने पर साथ में पानी लेकर चलने की सलाह दी जा रही है। 


इसके साथ ही  शुद्ध शीतल जल के साथ आम लोगों को ओआरएस के घोल का सेवन भी करने को कहा जा रहा है। ओआरएस के घोल घर में बनाने की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है। जिसमें चीनी और नमक की मात्रा का प्रयोग करने को कहा जा रहा है।  भीषण गर्मी के दौरान चाय और कोल्ड ड्रिंक से दूर रहने, खैनी-बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका आदि को ना खाने की सलाह दी जा रही है।


इसके साथ ही  स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी के दौरान लोगों को 10 बजे के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। घरों से बाहर निकलने पर उन्हें हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी है।  लोगों को हीटवेव के लक्षण की पूरी जानकारी से भी अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है।  भीषण गर्मी के दौरान दोपहर में लोगों को शारीरिक श्रम नहीं करने की सलाह दी जा रही है। 


उधर, शेखपुरा में आंगनबाड़ी सहायिका भी आंगनबाड़ी में खाना बनाने के दौरान तबीयत बिगड़ी और उसे निजी अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जिसके बाद सहायिका की मौत हो गई।मृतक सहायिका की पहचान 52 वर्षीय अशोक रजक की पत्नी धनेश्वरी देवी के रूप में की गई। वह गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20 पर आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम कर रही थी।