BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
21-Dec-2024 02:33 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां राघोपुर में नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया और शव को बोरे में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिया। भनक लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। महिला का शव नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ और सीधे गंगा घाट पहुंच गई। फिर काफी कोशिश के बाद जाकर शव मिला।
जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना क्षेत्र के केवल घाट गंगा नदी किनारे से सात घंटे तक खोजबीन के बाद पुलिस ने एक नवविवाहिता का शव बालू के बोरे से बंधी हालत में बरामद किया। मृत महिला राघोपुर थाने के चांदपुरा गांव निवासी दीपक कुमार की 19 वर्षीय पत्नी हीरावती कुमारी बताई गई है। अब महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक और नगद रुपए नहीं देने के कारण हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से नदी में शव फेंकने का आरोप लगाया है।
महिला के पिता समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन निवासी नरेश राय ने महिला के पति, सास, ससुर, बहन समेत सात नामजद लोगों के विरुद्ध राघोपुर थाने में प्राथमिकी कराई है। बताया गया है घटना की सूचना पर महिला के पिता एवं अन्य लोग उसके घर पहुंचे। जहां घर में ताला बंद था और सभी फरार थे। स्वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इधर, सूचना मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार मौके पर पहुंचकर मायके वालों के साथ शव की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद लोगों ने नदी किनारे बालू के गड्ढे देखकर शक के आधार पर नदी में तलाश करनी शुरु कर दी। लगभग सात घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से महिला का शव को बरामद कर लिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।