BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
28-Oct-2022 02:25 PM
DESK: हेड कॉस्टेबल अनिल शर्मा की किस्मत खुल गयी है। अनिल ने ड्रीम 11 में 49 रुपया लगाकर टीम बनाया और एक करोड़ रुपया जीता। यूं कही कि हिमाचल प्रदेश के इस पुलिस जवान की लॉटरी ही लग गयी। एक करोड़ रुपये जीतने के बाद अनिल शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है।
परिवार वाले भी अनिल के करोड़पति बनने से काफी खुश हैं। वही इलाके के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे भी अनिल के घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बिलासपुर के रहने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान अनिल शर्मा ने बुधवार को इंग्लैंड और आयरलैंड के मैच पर पैसे लगाए थे। अनिल रैंक में सबसे ऊपर है इस हिसाब से वे एक करोड़ रुपये का इनाम जीत चुके हैं। इस मैच में अनिल एंड्रूय एंड्रयू बालबर्नी, लियाम लिविंगस्टोन, लोर्कन टकर, मार्क वुड, सैम कुर्रन, डेविड मलान, कर्टिस कैम्फर को टीम में जगह दी थी जिसके कारण उन्हें जीत हासिल हुई। 49 रुपये लगाकर एक करोड़ रुपये जीतने की खबर जैसे ही अनिल के साथियों को मिली वे भी उन्हें बधाई देने के लिए कॉल करने लगे। अनिल को लगातार फोन कॉल आने शुरू हो गये है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।