दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Feb-2020 01:07 PM
BANKA: बिहार में शराबबंदी है, लेकिन आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर अपराधी क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते हुए पकड़े जाते हैं. ताजा मामला बांका का है, जहां दारू के नशे में टल्ली होकर हेड क्लर्क ने महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ अश्लील हरकत की है.
हेड क्लर्क ने की अश्लील हरकत
बौंसी प्रखंड कार्यालय की महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोपों के मुताबिक ऑफिस में काम करने वाले हेड क्लर्क ने एक महीने पहले ज्वाइन करने वाली महिला डाटाकर्मी के साथ अश्लील हरकत की है. बताया जा रहा है कि दारू के नशे में टुल्ल होकर हेड क्लर्क मो. महमूद आलम शराब ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की है. पीड़िता ने बताया कि वो अपना काम खत्म कर ऑफिस से निकल रही थी तभी हेड क्लर्क महमूद आलम ने महिलाकर्मी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. पीड़िता ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल ने बाहर निकाला.
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
ऑफिस से बाहर निकलकर पीड़िता सीधे बौंसी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया. लेकिन CCTV फुटेज में छेड़छाड़ की पुष्टि हो गई जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.