BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
18-Jan-2020 02:59 PM
RANCHI: प्रेमी और प्रेमिका दोनों अलग-अलग समुदाय के थे. दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली. लेकिन यह शादी गांव के लोगों को मंजूर नहीं थी. शादी के बाद दोनों गांव लौटे तो गांव के लोगों ने पंचायती कराई और इस पंचायत ने फरमान सुनाया की दोनों गांव छोड़ दे. यह घटना हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र की है.
किसी ने एक न सुनी
बताया जा रहा है कि पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी युगल ने लोगों से माफी मांगी और कहा कि कम से कम गांव में रहने दिया जाए. हमलोग कहा जाएंगे, लेकिन पंचायत अपना फैसला बदलने को लेकर तैयार नहीं हुआ. लड़के के परिजन भी पंचायत से गुहार लगााई, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ.
पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार
बताया जा रहा है कि प्रेमी आशीष कुमार और प्रेमिका एक ही कॉलेज में रांची में पढ़ाई करते थे. इस दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया. यह प्रेम प्रसंग कई सालों तक चलता रहा. लेकिन दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया. दोनों ने तीन दिन पहले शादी कर ली और गांव लौटे. गांव में जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो लोग पहुंचे और इस शादी का विरोध करने लगे. विरोध यही तक नहीं रूका और यह मामला पंचायत तक पहुंच गया. फिलहाल अभी तक प्रेमी युगल ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई हैं. बता दें कि इस तरह के कई और मामले झारखंड में पहले ही सामने आ चुके है. जिसका खामियाजा प्रेमी युगल को भुगतना पड़ा है.