Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
03-Apr-2024 04:15 PM
By First Bihar
JAMUI : जमुई-झाझा रेलखंड अंतर्गत पोल संख्या- 390/30 और 390/1 के बीच कटौना स्थित आंजन नदी पर बने रेलवे लोहा पुल की रेलिंग से लटकता एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। जमीन से करीब 30 फीट ऊपर रस्सी के सहारे लटके शव को नीचे उतारा गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
यह घटना मलयपुर थानाक्षेत्र की है। जब ग्रामीण बुधवार की सुबह शौच के लिए रेलवे ब्रिज के नीचे गये तब उन्होंने पुल से लटकते हुए शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मलयपुर थाने की पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
रेलवे पुल की रेलिंग के पास मृतक का एक झोला और चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के पाजामे से कुछ पैसे और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मोबाइल स्विच ऑफ था। पुलिस ने मोबाइल को ऑन करके चकाई में रह रहे मृतक की बहन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शव की पहचान हो सकी। मृतक की पहचान बरहट थानाक्षेत्र के बिसनपुर पाड़ो गांव के रहने वाले दिलीप पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक बरहट थाना में तैनात महिला दफादार चंद्रावती देवी के देवर का पुत्र है।
मृतक के बेटे कृष ने बताया कि उसके पिता ने 10 दिन पूर्व ही बिसनपुर चौक पर चाय-नाश्ता की दुकान खोली थी। जो कुछ दिनों से काफी मंदा चल रहा था। जिसके कारण कुछ दिनों से उसके पिता मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। मंगलवार को वो घर से साइकिल लेकर साढ़े तीन बजे दुकान से सामान लाने की बात कहकर घर से पाडों बाजार गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
आसपास उनकी खोजबीन करने पर जब कुछ पता नहीं चला तो घर वालों को लगा कि वह अपनी बहन के घर चले गए हैं। बुधवार की सुबह जब मोबाइल पर दोबारा कॉल लगाया गया तो मलयपुर पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि उनका शव रेलवे पुल की रेलिंग से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक शादीशुदा था और वह एक पुत्र और एक पुत्री का पिता भी था। जानकारी मिलते ही घर के सभी सदस्य मलयपुर थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इस घटना के बाद मृतक की बीवी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन मेंं जुटी है।