ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण

हत्या की मिल रही धमकी के बाद सलमान खान के घर पहुंची पुलिस, सिद्धू मुसेवाला जैसा हाल करने...

06-Jun-2022 12:34 PM

DESK: सिद्धू मुसेवाला के बाद सलमान को लगातार जान से मारने की धमकी को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। आज मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है। गौरतलब है कि रविवार को भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी मिली थी कि उनका हाल भी सिद्धू मुसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। 


हैरान करने वाली बात यह है कि किसी अज्ञात ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को चिट्ठी भेजी थी, जिसमें उन्हें धमकी दी गई थी। इस चिट्ठी को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में रख दिया गया था। ये चिट्ठी सलीम खान के गार्ड के हाथ लगी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि सलमान के पिता सलीम खान अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद इसी जगह पर बैठते हैं। 


चिट्ठी में लिखा था, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।'  इस मामले पर मुंबई की बांद्रा पुलिस गंभीर हो गई है और FIR भी दर्ज कर लिया है। इस मामले में लगातार लॉरेंस विश्नोई से पूछताछ भी की जा रही है।