Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
07-Jan-2024 09:59 PM
By First Bihar
BANKA: बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के सगुनिया गांव में एक महिला की हत्या के बाद लाश को बांस से लटका दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।
मृतका के पति ने अपनी मां, भाभी और भतीजा पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। मृतका की पहचान सगुनिया गांव निवासी मोहम्मद रियाज आलम की 27 वर्षीय पत्नी जुबेदा के रूप में हुई है। मृतका के पति रियाज ने बताया कि जुबैदा अपने 4 बच्चों क़े साथ घर में अकेली थी और वह दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। यहां उनकी पत्नी की हत्या कर शव को घर में बांस से लटका दिया गया।
इसकी सूचना उनके बेटे यासीन ने दी। सूचना मिलते ही दिल्ली में काम धंधा छोड़ वे घर पहुंचे। मृतका के पति ने अपनी मां बीबी खतीजा, भतीजी तबस्सुम और भाभी जूलिसा पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतका की सास, भतीजी और गोतनी सहित ससुराल के अन्य सदस्य फरार हो गये।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने क़े बाद ही घटना के सही कारणों को पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
मृतका के पति ने बताया कि चार बच्चों के साथ पत्नी बांका में रहती थी और वो कमाने के लिए दिल्ली चला गया था। घर पर उनकी मां, भाभी और भतीजी पत्नी जुबेदा से बराबर झगड़ा किया करते थे। उसे काफी प्रताड़ित किया करते थे। जुबेदा चुपचाप यह सब सहती आ रही थी। इस बार तो इन लोगों ने मिलकर उसकी जान ही ले ली। मृतका के पति ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।