बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
26-May-2021 04:01 PM
DESK : ओलंपिक पदक विजेता और रेसलर सुशील कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. रेसलर सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार सुशील कुमार मैं अपनी जान पर खतरा बताया है. सुशील कुमार ने पुलिस कस्टडी में कहा है कि मुझे संदीप उर्फ काला जठेड़ी से जान का खतरा है. आपको बताते हैं कि काला काला जठेड़ी के राइट हैंड लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर सलमान खान को जान से मारने की सुपारी दी थी.
बताया जा रहा है कि सुशील कुमार का नाम सागर धनकड़ की हत्या के मामले में सामने आने के बाद और पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी किए जाने के बाद अब संदीप उर्फ काला जठेड़ी पहलवान सुशील कुमार का दुश्मन नंबर एक बन चुका है. यही वजह है कि गिरफ्तारी के बाद सुशील कुमार को कोर्ट में पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया. सुशील कुमार कि जिस वक्त कोर्ट में पेशी की गई इस दौरान उन्हें बख्तरबंद गाड़ी से एस्कॉर्ट करके लाया गया और एस्कॉर्ट की टीम उनकी सुरक्षा में मौजूद थी.
इस मामले में नया मोड़ यह है कि सागर धनखड़ की हत्या के साथ-साथ सुशील कुमार और उसके साथियों ने सोनू महाल पर जानलेवा हमला किया था. सोनू महाल काला जठेड़ी का पूरा काम भारत में ऑपरेट करता है. काला जठेड़ी मलेशिया में बैठकर हिंदुस्तान में अपने राइट हैंड लॉरेंस बिश्नोई और अपने भांजे दोनों महाल की मदद से पूरे गैंग को चलाता है.
लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान का वही डॉन है जिसने 2 साल पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की सुपारी संपत नेहरा को दी थी. सुपारी लेने के बाद संपत नेहरा अपने गुर्गों के साथ मुंबई भी गया था. उसने सलमान की सिक्योरिटी की पूरी रेकी भी की थी. लेकिन सलमान की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया था. इससे पहले की संपत नेहरा दोबारा सलमान को हीट करने की कोशिश करता हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था. अब सुशील कुमार को लॉरेंस बिश्नोई का काला जठेड़ी जैसे बड़े क्रिमिनल से अपनी जान पर खतरा दिख रहा है.