ब्रेकिंग न्यूज़

REVENUE DEPARMENT UPDATE: आपका भी है जमीन खरीदने का प्लान तो फटाफट कर लें यह काम, MVR में हो रहा बड़ा बदलाव; खर्च होंगे अधिक पैसे Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों गरम हो गए गिरिराज सिंह? झूठा से लेकर लूच्चा तक कह दिया Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों गरम हो गए गिरिराज सिंह? झूठा से लेकर लूच्चा तक कह दिया पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 3 मामलों पर कल होगी सुनवाई NEET student death : नीट छात्रा मौत मामले को CBI ने अपने हाथों में लिया , स्पेशल केस के तौर पर किया रजिस्टर; जानिए क्या है केस नंबर Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि T20 World Cup 2026 : ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संकट, भारत-नामीबिया मुकाबले में दिखेगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी ! ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं

हथियारबंद 5 अपराधियों ने गार्ड और कर्मचारी को बनाया बंधक, गोदाम में रखे 7 लाख के सामान को लूटकर भागे अपराधी

हथियारबंद 5 अपराधियों ने गार्ड और कर्मचारी को बनाया बंधक, गोदाम में रखे 7 लाख के सामान को लूटकर भागे अपराधी

17-May-2021 05:34 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: लॉकडाउन में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही कारण है कि आए दिन अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बाइपास थाना क्षेत्र का है जहां ज्योति निरंजन हिसारिया के गोदाम में 5 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

अचानक गोदाम आए अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सबसे पहले गार्ड और कर्मचारी को बंधक बना लिया। फिर रस्सी से हाथ पांव बांधकर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद गोदाम के अंदर के शटर को काटकर रबर और स्कैन से भरे कार्टन को पिकअप वैन में रखकर फरार हो गये। इस दौरान गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपराधी अपने साथ ले गये। 

गोदाम के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस पांचों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।