ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

हथियार तस्कर दो सगे भाईयों को पुलिस ने दबोचा, सड़क दुर्घटना के दौरान खुल गई पोल, नेपाल से आर्म्स लाकर पटना में बेचता था

22-Nov-2023 03:15 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: नेपाल से हथियार लाकर दो भाई पटना में बेचा करते थे। इस बार भी हथियार तस्करी के सिलसिले में दोनों पटना आ रहा था तभी सड़क हादसे का शिकार हो गये। घटना वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के पटेरा गांव के पास हुई। 


मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को जब अस्पताल ले जाने के लिए उठाया तो देखा कि दोनों के कमर में हथियार खोसा हुआ है। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के पास से एक देसी कट्टा, विदेशी पेन पिस्टल, चार कारतूस और लैपटॉप बरामद किया है। जिसके बाद दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


सराय थानाध्यक्ष मनी भूषण कुमार ने बताया के उन्हें सूचना मिली थी कि पटेरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब घायलों को उठाने के क्रम में पुलिस को उनके कमर में पिस्टल नजर आया जिसके बाद घायलों के पास से हथियार, कारतूस और लैपटॉप जब्त किया गया और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में केस दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी है।