1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
29-Nov-2023 04:54 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में हथियार लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हथियार के साथ रील्स बनाकर खुद युवकों ने सोशल मीडिया पर इसे अपलोड कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। वायरल वीडियो छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का बताया जाता है। मनीष यादव नाम के फेसबुक आईडी से इस रील्स को पोस्ट किया गया है। जिसमें दो युवक हथियारों का प्रदर्शन करते दिख रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो युवक बेड पर बैठा हुआ है और दो राइफल को हाथों में लेकर प्रदर्शन कर रहा है। जबकि दो राइफल बिछावन पर रखा हुआ है। उसका एक साथी बेड पर देसी पिस्टल रखे हुए है। दोनों ने सिर में गमछा बांध रखा है। वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश छौराही थाना पुलिस को दी है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग के सोशल मीडिया टीम को एक वीडियो मिला है जो छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का बताया जा रहा है। छौराही थाना पुलिस को वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। बेगूसराय पुलिस लगातार इस तरह के वायरल वीडियो पर कार्रवाई कर रही है अब तक ऐसे रिल्स बनाने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और हथियार भी बरामद किया जा चुका है।
इस मामले में भी पुलिस जल्द ही पूरे वीडियो की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। बेगूसराय एसपी ने दावा किया है कि हथियार के साथ रील्स बनाने वाले दोनों युवकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।