बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
02-Nov-2020 05:49 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं चुनाव के समय भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है, जहां हथियार के बल पर 5 लाख रुपये की लूट हुई है. दिनदहाड़े रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीतामढ़ी जिले के पुपुरी थाना इलाके की है. जहां मौलानगर के पास दिनदहाड़े बस रोककर सीमेंट व्यवसायी के मुंशी से 5 लाख की लूट हुई है. हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित मुंशी बाजपट्टी से लहना के रुपए वसूल कर लौट रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने बस रोककर उससे रुपये लूट लिए.
पुलिस अंचल निरीक्षक शशि भूषण सिंह ने बताया कि पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तार कर लेगी.