ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / हथियार के बल पर 15 लाख के सोने की लूट, 70 हजार कैश...

हथियार के बल पर 15 लाख के सोने की लूट, 70 हजार कैश भी ले भागे अपराधी

30-Jan-2020 09:09 PM

By Meraz Ahmad

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार के बल पर लगभग 15 लाख रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां धरीक्षण मोड़ के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. क्रिमिनलों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है. स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 15 लाख रुपये की कीमत का सोना लूट लिए. पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि क्रिमिनल तक़रीबन 400 ग्राम सोना और 73 हजार रुपये कैश लूटकर फरार हो गए. 


पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने फौरन पुलिस को घटना की खबर दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया है.