मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Oct-2024 05:01 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लॉरेंश विश्नोई गैंग के गुर्गे ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन अब उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि बीते दिनों मलेशिया से उन्हें लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार..धमकी देना उनका काम है मेरा काम जनता की सेवा करना है। कल तक सुरक्षा की मांग करने वाले पप्पू यादव आज कह रहे हैं कि मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है।
पप्पू यादव ने आगे कहा कि मैंने इस संबंध में चिट्ठी भी लिख दी है कि आप अपनी सुरक्षा लौटा लें। फिलहाल अभी मेरे पास कोई सुरक्षा नहीं है। जिसको मारना है आकर मार दो...लेकिन सच्चाई के रास्ते से पीछे नहीं हटूंगा। मैं जनता के कामों में लगा हुआ हूं। जनता की जिम्मेदारी के बारे में मुझे पता है।
उन्होंने कहा कि अभी झारखंड चुनाव में लगा हुआ हूं। यह स्वाभिमान की लड़ाई है, बाहरी गुंडे और भीतरी नायक के बीच की लड़ाई है। बाहरी लोग कब्जा करने चाहते हैं। जैसे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के जल जंगल और जमीन पर कब्जा किया है। वैसे ही वे झारखंड पर भी बाहरी लोग कब्जा करना चाहते हैं। यहां सबसे अधिक बीजेपी की सरकार रही है उन लोगों ने ही झारखंड को लूटा है। मैं केवल अपने कामों में लगा हुआ हूं...
पप्पू यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के ईर्द गिर्द रहने वाले लोग लूटेरे हैं। नीतीश कुमार पप्पू यादव से मिलना चाहते हैं लेकिन उनके पास रहने वाले लोग नीतीश कुमार को मुझसे मिलने नहीं देना चाहते। ये लोग जमीन माफिया से मिले हुए है। उन्होंने कहा कि सदन और सदन के बाहर जो आम लोगों की जिम्मेदारी दी गयी है उस पर मैं काम करूंगा। इस देश की जनता मेरे लिए भगवान है और मैं मरते दम तक उनकी मदद करूंगा। मेरा किसी से निजी झगड़ा नहीं है। मैं किसी के निजी जिन्दगी में नहीं झांकता हूं। देश के किसी नागरिक पर यदि कोई संकट आता है तो हम उनके साथ खड़े रहते हैं।