ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

चर्चित हथौड़ी कांड के पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, मुख्‍य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

14-Jul-2023 07:07 PM

By First Bihar

SHEKHPURA: शेखपुरा के चर्चित हथौड़ी कांड में सुनवाई के बाद मामले मे दोषी पाए गए सभी पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषियों के ऊपर आर्थिक दंड भी लगाया है हालांकि इस केस का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दो साल बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


दरअसल, साल 2021 के जुलाई महीने में बरबीघा शहर स्थित सकलदेव नगर मोहल्ले में कुछ डकैत प्ले स्कूल की संचालिका राधिका कुमारी के घर में घुस गए थे। डकैती का वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने राधिका के नाबालिग बेटे के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान बदमाशों ने राधिका और उसके पति को भी घायल कर दिया था हालांकि राधिका की बेटी खुशी किसी तरह से वहां से भाग निकली थी।


इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने लूटे गए मोबाइल के माध्यम से लुटेरों तक पहुंच गई और कोलकाता में छापेमारी कर सभी को धर दबोचा था हालांकि कांड का मुख्य आरोपी आयुष कुमार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम की कोर्ट ने सभी पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा पाने वाले दोषियों में विक्रम कुमार उर्फ विक्रम सिंह, बौआ जी उर्फ गौतम, तिजेंद्र कुमार, रोहित कुमार उर्फ बिल्ला तथा अमन शामिल हैं।