ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी बोले...नीतीश कुमार मुझे रोज चुनावी सभा में दें रहे गाली, लेकिन मुझे...

तेजस्वी बोले...नीतीश कुमार मुझे रोज चुनावी सभा में दें रहे गाली, लेकिन मुझे आशीर्वाद की तरह लगता है

26-Oct-2020 04:14 PM

SAMASTIPUR:   तेजस्वी यादव ने हसनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हर सभा में मुझे गाली दे रहे हैं. मेरे बाप से लेकर अरे तेरे कर रहे हैं. लेकिन वह बड़े हैं मुझे बुरा नहीं लगता है. मुझे यह आशीर्वाद की तरह लगता है. 

तेजप्रताप को जिताए

तेजस्वी ने कहा कि हसनपुर का क्या हाल हैं सभी लोग को पता है. 15 साल के शासन में नीतीश कुमार ने हसनपुर का क्या हाल किया है. यहां से हमने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है. आपलोगों उनको भारी मतों से विजयी बनाई. 

महुआ की तरह करेंगे विकास

तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी की सरकार बनी तो ये सोचिएगा की आपलोगों की सरकार बनेगी. मेरे बड़े भाई पहले महुआ से विधायक थे. महुआ में इन्होंने विकास का काम किया है. मेडिकल कॉलेज समेत कई विकास कार्य किया है. अगर हसनपुर से ये जितेंगे तो हसनपुर में फ्लाईओवर बनेगा. स्टेडियम, रिंग रोड समेत कई विकास का काम होगा. किसानों का कर्ज माफ होगा. बिहार के 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा. जो नौकरी के लिए युवा फॉर्म भरते हैं उसका फीस माफ करेंगे. परीक्षा केंद्र जाने वाला भाड़ा भी वह देंगे. नीतीश के शासन में कितने युवाओं का जूता दौड़ते-दौड़ते टूट गया. तेजप्रताप यादव बड़े साफ दिल के आदमी हैं सीधे और सच्चे हैं. अपने लोगों के हक के लिए वह लड़ते हैं.