ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / ऑर्केस्ट्रा में नाच के दौरान हर्ष फायरिंग से रोका तो दागी अंधाधुंध गोलियां,...

ऑर्केस्ट्रा में नाच के दौरान हर्ष फायरिंग से रोका तो दागी अंधाधुंध गोलियां, पार्टी में मची अफरा-तफरी

13-Feb-2020 12:14 PM

VAISHALI: हर्ष फायरिंग के खिलाफ सरकार की तरफ से कठोर कानून बनाए गये हैं, बावजूद इसके आए दिन हर्ष फायरिंग की ख़बरें आती हैं. ताजा मामला वैशाली का है, जहां भगवानपुर के बड़ारू गांव में रिसेप्शन पार्टी में आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग करने से मना करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी हैं. 


फायरिंग की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गये. जिसके बाद आरोपियों को हथियार छोड़कर मौके से भागना पड़ा. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक राइफल और एक बंदूक को बरामद कर लिया.


ग्रामीणों के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा के दौरान बदमाश हर्ष फायरिंग कर रहे थे, लोगों ने जब उन्हें रोका तब अचानक से अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. बाद में मौके पर जब गांव वालों की भीड़ आ गई, तब बदमाश हथियार छोड़कर वहां से भाग गये. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.