बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Dec-2020 08:48 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में बीती रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट खेमकरणपुर वार्ड 16 की है.
बच्चे की मौत के बात गुस्साए लोगों ने सोमवार की सुबह एनएच-31 को जाम कर कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं. मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह के 11 साल के बेटे तन्मय कुमार के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीहट से जोकीया बरात जाने वाली थी. जब घर से बरात जोकिया के लिए निकलने वाली थी इसी दौरान भीड़ ने हर्ष फायरिंग की और वहां मौजूद तन्मय को गोली लग गई. गोली लगते ही आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जैसे ही बच्चे की मौत की खबर घरवालों लगी, घर में कोहराम मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.