ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / हर्ष राज के हत्यारों की हो अविलंब गिरफ्तारी, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने...

हर्ष राज के हत्यारों की हो अविलंब गिरफ्तारी, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने की परिजन को मुआवजा देने की मांग

30-May-2024 08:45 PM

By First Bihar

PATNA: 27 मई को पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज परिसर में बी.एन. कॉलेज के फंक्शनल इंग्लिश के अंतिम वर्ष के छात्र हर्षराज की निर्मम हत्या असामाजिक तत्वों ने पीट-पीटकर बर्बरतापूर्वक कर दी। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) की पटना जिला कमिटी ने जनशक्ति परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मृतक के परिजन को मुआवजा दिये जाने की मांग सरकार से की। वही हर्ष राज के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग दोहराई। 


ए.आई. एस. एफ की ओर से पटना लॉ कॉलेज के छात्र बिट्ट भारद्वाज और अभिषेक विद्रोही ने इस घटना निंदा करते हुए कहा कि हर्षराज की हत्या पटना विश्विद्यालय में निरंतर बिगड़ते जा रहे एकाडमिक माहौल का स्वाभाविक नतीजा है। कैंपस में मारपीट के हिंसक घटनाएं लगातार होते रहती है लेकिन विश्विद्यालय प्रशासन ने इन घटनाओं को हल्के में लिया। इसे लेकर कोई ठोस करवाई कभी नहीं की गयी। इसे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता चला गया। असामाजिक तत्वों ने हर्ष राज की हत्या कर दी।


 ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (ए.आई. इस.एफ) ने सभी हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात दोहराई। ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए आसामाजिक तत्वों पर कारवाई किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही इस संगठन ने यूनिवर्सिटी का अकाडमिक माहोल को बेहतर करने की मांग पीयू प्रशासन से की।


बिट्टू भारद्वाज और अभिषेक विद्रोही ने कहा कि यह घटना लोकसभा चुनावों के दरम्यान हुई है। लिहाजा कुछ राजनीतिक दल इसका बेवजह इस्तेमाल कर रहे हैं जो बिल्कुल गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना का हवाला देकर जातिवादी भावनाओं को भड़काने की कोशिश कुछ लोग कर रहे हैं। ए.आई. एस.एफ ने मांग किया कि राजनीतिक नेताओं को अपनी इन हरकतों से बाज आना चाहिए। ए.आई.इस.एफ ने अपनी मांगे पीयू प्रशासन और सरकार के समक्ष रखा और इस पर अविलंब ध्यान देने की अपील की। 


1. दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और अनपर कठोर कानूनी कार्रवाई हो ।

2. हर्षराज के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा राशि अविलंब दे ।

3. परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी ।

4. पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त किया जाए।



5. विश्वविद्यालय के डीन और प्रॉक्टर की बर्खास्तगी हो ।

6. कुलपति की स्थाई नियुक्ति ।

7. कैंपस को अपराध एवं भय मुक्त किया जाए और छात्रों की सुरक्षा की गारंटी दी जाए।

8. छात्रावास के वार्डन स्थाई रूप से वार्डन हाउस में रहें और हॉस्टलों की नियमित जांच हो ।