ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही BJP के 20 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही BJP के 20 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

05-Sep-2024 07:19 PM

By First Bihar

DESK: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही भाजपा नेताओं की नाराजगी भी सामने आ गयी। एक साथ कई नेताओं ने बीजेपी छोड़ने और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। अभी तक 20 नेताओं ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। 


लक्ष्मण नापा, करणदेव कंबोज, विकास उर्फ बल्ले, अमित जैन,शमशेर गिल, सुखविंदर मंडी, दर्शनगिरी महाराज, सीमा गैबिपुर, आदित्य चौटाला,आशु शेरा, सविता जिंदल, तरुण जैन, नवीन गोयल, डॉ. सतीश खोला, इंदु वैलेचा, बचन सिंह आर्य, बिशंबर वाल्मीकि, रणजीत चौटाला, प्रशांत सनी यादव, पंडित जीएल शर्मा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। ये तमाम नेता अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।


हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव एक चरण में 5 अक्टूबर को होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किये जाएंगे। पहले यह चुनाव 1 अक्टूबर को होने वाला था और परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होने वाला था लेकिन पर्व त्योहारों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इलेक्शन की तिथि बदल दी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। जिसमें CM नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। वही अनिल विज को अंबाला कैंट और कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से चुनाव लड़ेंगे। सुनीता दुग्गल को रतिया से प्रत्याशी बनाया गया है वही भव्या बिश्नोई को  आदमपुर जबकि तेजपाल तंवर सोहना से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 


बता दें कि 29 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए थे। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 67 उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। देखिये बीजेपी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट...