Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
07-May-2024 10:12 PM
By First Bihar
DESK: हरियाणा की सैनी सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। बीजेपी की सरकार से समर्थन लेने के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के बीजेपी से अलग होने के बाद अब हरियाणा की सरकार अल्पमत में आ गई है।
लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा की सरकार को तीन निर्दलीय विधायकों ने बड़ा झटका दिया है। तीनों निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को यह घोषणा कर दी कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार से वो अपना समर्थन वापस ले लिया है। सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर ये तीनों निर्दलीय विधायक हैं। इन्होंने एक सूर में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान की उपस्थिति में तीनों निर्दलीय विधायकों ने रोहतक में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की घोषणा की है। कहा है कि हम सैनी सरकार से समर्थन वापस ले रहे हैं और अपना समर्थन कांग्रेस को दे रहे हैं। लंबित किसानों से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
निर्दलीय विधायकों का यह भी कहना था कि पिछले 5 साल से उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया लेकिन आज भी बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम सीमा पर है। वही हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार पर तीनों निर्दलीय विधायकों को भरोसा नहीं है इसलिए इन लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना लिया है। हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के बीजेपी से अलग होने के बाद अब हरियाणा की सरकार अल्पमत में आ गई है।