ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी

हरियाणा में BJP की हैट्रिक: जाति-धर्म की राजनीति को देश की जनता ने किया रिजेक्ट, अब राहुल गांधी लगाये जलेबी की फैक्ट्री: रोहित

08-Oct-2024 07:52 PM

By First Bihar

PATNA: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी की इस जीत को लेकर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जाति-धर्म की राजनीति को देश की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। रोहित ने आगे कहा की कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को जनता ने केंद्रीय राजनीति में रिजेक्ट कर दिया है। युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वो अब जलेबी की फैक्ट्री लगाएं। 


बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के दामाद चिरंजीव राव हरिय़ाणा विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार गये। कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे चिरंजीव राव के लिए लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने पूरी ताकत झोंक दी थी. उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर डिप्टी सीएम बनाने का भी दावा किया जा रहा था. फिर भी जीत हासिल नहीं हुई। लालू के दामाद की हार पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित ने कहा कि भ्रष्टाचारी राजनीति के जनक लालू यादव के दामाद को भी हरियाणा की जनता ने रीजेक्ट कर दिया। 


लालू जी ने दामाद को जिताने के लिए अपना विशेष दूत भेजा था फिर भी नहीं जीता पाए। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर जनता का आदेश स्पष्ट कर रहा है परिवारवादी शक्तियों को नमस्कार..रोहित ने आगे कहा कि हम भारतीय राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति दिलाएँगे।