Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
02-Aug-2023 09:22 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: हरियाणा के गुरुग्राम में सीतामढ़ी निवासी इमाम हाफिज साद की मस्जिद में घुसकर हत्या कर दी गई है। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 57 की मस्जिद में उपद्रवियों के हमले में इमाम हाफिज साद मारे गए है। मृतक इमाम सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के पंडौल बुजुर्ग पंचायत के मनियाडीह गांव वार्ड नंबर 8 के निवासी थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में गम और गुस्से का माहौल है।
बताया जाता है गुरुग्राम मस्जिद में हमला कर वहां तैनात सीतामढ़ी निवासी इमाम हाफिज साद की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इमाम की मौत की खबर सुनकर पिता मोहम्मद मुस्ताक उर्फ लड्डू काफी सदमे में है। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को मोहम्मद गांव आने वाले थे। उनका टिकट भी बन गया था। मृतक के पिता ने बताया कि उपद्रवियों ने रात 12:00 बजे उनकी हत्या कर दी।
परिवार को ये खबर मिलते ही उनके पांव तले जमीन खिसक गई। गांव में भी इसको लेकर कोहराम मच गया। हाफिज साद की मां सनोबर खातून भी अपने बेटे के गम में बदहवास है। हाफिज अभी अविवाहित थे। जानकारी के मुताबिक मृतक दिसंबर 2022 से गुरुग्राम मस्जिद में इमाम थे। आज मृतक हाफिज साद का पार्थित शरीर उनके पैतृक गांव नानपुर पहुंचेगा। इमाम की मस्जिद में घुसकर हुई हत्या की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल कायम है। वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया साथ ही इस मामले में कार्रवाई की भी मांग की है।