ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

खट्टर के बयान पर भड़का बिहार महिला आयोग, हरियाणा के सीएम को निंदापत्र भेजने की तैयारी

11-Aug-2019 04:06 PM

By 2

PATNA : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने आपत्ति जताई है। महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का बयान बेहद आपत्तिजनक है। https://www.youtube.com/watch?v=wJDCf7bZDWA बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि महिलाओं को लेकर दिए गए बयान से यह साबित होता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की सोच कितनी निकृष्ट है। आयोग ने तय किया है कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें एक निंदापत्र भेजेगा। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो दिन पहले यह बयान दिया था कि पहले हरियाणा के मंत्री ओपी धनकड़ बिहार से बहू में लाने की बात कहते थे लेकिन अब कश्मीर से बहु लाने की बात की जा रही है। इस बयान के बाद हर तरफ से खट्टर की आलोचना हो रही है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट