विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
29-May-2023 12:47 PM
By First Bihar
PATNA: नए संसद भवन के मामले में पार्टी से अलग खड़े राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पर जेडीयू ने कड़ा हमला बोला है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि हरिवंश ने अपना जमीर बेच दिया है और उन्होंने राजनीति के साथ साथ पत्रकारिता को भी कलंकित किया है। बता दें कि हरिवंश जेडीयू से राज्यसभा सांसद हैं लेकिन नए संसद भवन के उद्घाटन में वे पार्टी लाइन से अलग होकर शामिल हुए थे।
दरअसल, पार्टी लाइन से अलग होकर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू लगातार इस बात को कह रहे थे कि नए संसद भवन की कोई जरुरत नहीं थी लेकिन उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हरिवंश ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की बल्कि यह भी बताया कि नए संसद भवन की जरूरत क्यों थी।
अब जेडीयू ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिवंश पर आरोप लगा दिया है कि उन्होंने अपनी जमीर और लेखनी दोनों को बेच दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि हरिवंश नारायण ने अपनी लेखनी और जमीर को बेच दिया है। जहां राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का अपमान किया गया हो उस कार्यक्रम में चले गए।
उन्होंने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह ने पत्रकारिता जगत को भी कलंकित किया है। पार्टी की अपेक्षा थी कि ऐसे कार्यक्रम में हरिवंश नारायण शामिल नहीं होंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हरिवंश नारायण किसके संपर्क में हैं आज सार्वजनिक हो गया है। पार्टी का नेतृत्व तय करेगा कि उनके ऊपर क्या कार्रवाई होगी।