ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे लालू-राबड़ी, भगवान भोलेनाथ की पूजा -अर्चना कर लिया आशीर्वाद

हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे लालू-राबड़ी, भगवान भोलेनाथ की पूजा -अर्चना कर लिया आशीर्वाद

04-Sep-2023 09:32 AM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारों से निकलकर सामने आ रही है। जहां राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ पटना से सोनपुर रवाना हुए हैं। यहां लाल राबड़ी के साथ हरिहरनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना करने पहुंचे हैं।


जानकारी के अनुसार, लालू यादव- राबड़ी देवी का हरिहरनाथ मंदिर से पहले से ही काफी अधिक लगाव रहा है। लालू जब भी बिहार में होते हैं तो वह हरिहरनाथ मंदिर जाकर जरूर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अब लाल एक बार फिर से सोनपुर पहुंचे हैं और यहां वह हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं।


लालू प्रसाद यादव पहली बार सोनपुर से ही विधायक बने थे और हरिहरनाथ मंदिर से उनकी काफी गहरी आस्था जुड़ी हुई थी। वह मौका चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हो या फिर रेल मंत्री के रूप में वह हरिहरनाथ मंदिर हमेशा जाया करते थे। ऐसे में अब लालू का हेल्थ पहले से बेहतर है तो वो अपने रथ पर सवार होकर हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे।

news image


मालूम हो कि, आरजेडी प्रमुख लालू यादव का पूरा परिवार इस समय भ्रष्टाचार और घोटाले के मामलों में फंसा हुआ है। लालू यादव पहले ही सजायाफ्ता हैं। इसीलिए लालू के पूरे परिवार ने महादेव को प्रसन्न करने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पटना के सर्कुलर रोड से निकलकर बाबा हरिहरनाथ के दरबार में पहुंचे हैं । सावन के पवित्र महिना ख़त्म होने के बाद महादेव के लिए यह महिना भी काफी शुभ माना जाता है।


आपको बताते चलें कि, भ्रष्टाचार के अनगिनत मामलों में घिरा लालू यादव का परिवार अब देवी-देवताओं को प्रसन्न करने में जुटा हुआ है। नित्य नये पूजन का आयोजन हो रहा है। ईश्वर से सारे पापों को धोने की प्रार्थना की जा रही है। सावन का पवित्र महीना चल रहा तो लालू - राबड़ी गोपालगंज में थावे मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद मुंबई की बैठक में गए लालू यादव वहां सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। अब भगवान शंकर से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये लालू सोनपुर पहुंचे हैं ।