मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
30-Oct-2024 07:52 AM
By First Bihar
PATNA: हिन्दुओं के लिए आस्था का केंद्र मानी जाने वाली गंगा नदी की महत्ता बताने और इसके संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पटना में गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन चार नवंबर को एनआईटी घाट पर हो रहा है। यह हरिद्वार में होने वाले गंगा महोत्सव का हिस्सा होगा। महोत्सव में घाट पर हाट, एक कार्यक्रम भी होगा। इसमें विभिन्न्न स्टॉल के जरिए नमामि गंगे के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक इस गंगा महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रश्नोत्तरी, फ़िल्म प्रदर्शन, जादू शो, कठपुतली शो, और चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। युवा पीढ़ी में नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। नदियों की सांस्कृतिक यात्रा और उनसे जुड़ी कहानियां भी बताई जाएंगी।
नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि 'गंगा उत्सव 2024' लोगों के नदी से जुड़ाव को बढ़ावा देगा। यह आयोजन बीएसएफ के सहयोग से आयोजित होने वाले आगामी गंगा महिला राफ्टिंग अभियान के फ्लैग-ऑफ समारोह का भी हिस्सा होगा। मंत्री ने कहा कि इस वर्ष के आयोजन को नदी महोत्सव के मॉडल कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कई नदी शहरों के भाग लेने की संभावना है।
इधर, विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि गंगा महोत्सव के लिए पटना के जिला गंगा समिति को 11 लाख की राशि उपलब्ध कराई गयी है। महोत्सव में घाट पर हाट नामक कार्यक्रम भी शामिल होगा. विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल के माध्यम से नमामि गंगे के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जायेगा।