अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
24-Oct-2021 06:59 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पिछले दिनों अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि आरजेडी का हरेक नेता और कार्यकर्ता हरा गमछा लेकर चलें और जिस तरह से यूपी में बसपा के लोग लाल टोपी पहनते हैं उसी तरह राजद के लोग भी हरी टोपी पहने। हरी टोपी और हरा गमछा ही राजद का लाइसेंस होगा। और आज पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद खूद हरी टोपी और हरा गमछा में नजर आए। वही जगदानंद सिंह सहित राजद के कई नेता और कार्यकर्ता भी हरी टोपी और हरा गमछा में दिखे।
तीन साल बाद जब आज लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे तब पटना एयरपोर्ट के बाहर वे खुद हरी टोपी और हरा गमछा में नजर आए। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता भी हरी टोपी और हरा गमछा में दिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने नेता लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जिंदाबाद के भी नारे लगाए। पटना एयरपोर्ट पर उनके दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव मौजूद थे। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जगदानंद सिंह भी हरी टोली और हरा गमछा में नजर आए।