मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jun-2023 11:34 AM
By First Bihar
DELHI: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में उसका नाम शामिल था। भारत सरकार ने 41 आतंकवादियों की लिस्ट में हाल ही में निज्जर का नाम शामिल किया था। गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
41 आतंकियों की लिस्ट में शामिल निज्जर पर पिछले साल पंजाब के जालंधर में एक पुजारी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। केटीएफ ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था और निज्जर केटीएफ का चीफ था। इस हत्याकांड के बाद एनआईए ने उसके ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके ऊपर इंडिया में अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होने का आरोप था। पिछले कई सालों से वह कनाडा में रहकर भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था।
पिछले एक साल से भारतीय की जांच एजेंसियों के लिए निज्जर बड़ा सिरदर्द बना हुआ था। निज्जर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के विदेशों में रहने के साथ साथ और पैसे मुहैया कराने का काम कर रहा था। हाल ही में भारत सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था हालांकि अब वह एक शूटआउट में मारा गया है। कनाडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।