पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
29-Jun-2021 06:07 PM
By saif ali
MUNGER: हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान CRPF जवानों पर हुए हमले में धर्मेंद्र कोड़ा नामजद था। आज इसकी गिरफ्तारी गंगटा थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान की गयी। पूछताछ के दौरान नक्सली ने पुलिस के समक्ष कई राज खोले। फिलहाल पुलिस नक्सली से मिले इनपुट पर काम कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है। धर्मेंद्र कोड़ा की गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। धर्मेंद्र कोड़ा की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ के बटालियन को निशाना बनाया था। अहले सुबह 3 बजे जवानों की पेट्रोलिंग गाड़ी को मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के भीम बांध के पास ब्लास्ट में उड़ाने की कोशिश की गयी थी। जिसमें 2 जवान शहीद हुए थे और इस दौरान 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए पटना भेजा गया था।
इस हमले में शामिल जमुई ज़िले के लक्ष्मीपुर थाना अन्तर्गत चौकिया गांव निवासी हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को CRPF और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसपी जे.जलारेड्डी ने बताया कि भीम बांध स्थित CRPF बटालियन और मुंगेर ज़िला बल सहित जमुई पुलिस ने संयुक्त रूप से मुंगेर के गंगटा थाना क्षेत्र और जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया था।
इस दौरान सीआरपीएफ हमले के नामजद हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को गिरफ्तार किया गया। मुंगेर एसपी जे.जलारेड्डी ने बताया कि हार्डकोर नक्सली के विरुद्ध खड़गपुर थाने में 10 अप्रैल 2014 को 83/14 कांड संख्या दर्ज की गयी थी। सीआरपीएफ पर हमले में नामजद नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में नक्सली ने पुलिस के समक्ष कई राज खोले। फिलहाल पुलिस नक्सली से मिले इनपुट पर काम कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है।
गंगटा थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के नामों के बारे में जानकारी दी है। इसके लिए जमुई पुलिस के साथ कार्रवाई चल रही है। नामजद नक्सली जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव रहने वाला है। पुलिस नक्सली की गिरफ्तारी का बड़ी सफलता मान रही है।