खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Aug-2023 05:09 PM
By First Bihar
DESK : हरियाणा के नूंह, गुरुग्राम और पलवर समेत कुछ अन्य जिलों में हिंसा भड़कने के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि- इस मामले में हर एंगल से इस हिंसा की जांच हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कही है कि- हर किसी की सुरक्षा पुलिस नहीं कर सकती है। इसलिए शांति का वातावरण बना रहे हैं ताकि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। खट्टर ने कहा कि 2,7 करोड़ की पर आबादी 60 हजार पुलिसकर्मी हैं तो कैसे सबकी सुरक्षा करें।
वहीं, इस घटना को लेकर खट्टर ने कहा कि- दोषियों की पहचान की जा रही है। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। उपद्रवियों से ही नुकसान की भरपाई की जाएगी। सीसीटीवी, फोन कॉल से जांच हो रही है। जल्द ही इस मामले में सभी लोगों को पहचान कर लिया जाएगा। हम पोर्टल के जरिए इस हिंसा में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सीएम ने बताया कि हर हालात पर बारिकी से नजर रखी जा रही है और इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति की अपील भी की है।
सीएम ने कहा कि हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती। सीएम ने बताया कि उन्होंने अर्धसैनिक बलों की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं लेकिन पुलिस या सेना की गारंटी कोई नहीं ले सकता है। सीएम ने जानकारी दी है कि 116 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 90 आरोपी हिरासत में हैं।
इधर, हरियाणा में पिछले दिनों फैली साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर डीजीपी पी के अग्रवाल ने कहा कि- स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी। उधर बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत होने के साथ ही प्रदेश में फैली सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को छह हो गयी जबकि गुरुग्राम में कई दुकानों तथा गोदामों को आग के हवाले कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद ने बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत की सूचना दी।