Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
11-Jan-2021 12:58 PM
PATNA : धन्यवाद यात्रा पर निकलने से पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों की हार का फैक्टर समझने की कोशिश कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने आज अपनी पार्टी के तमाम प्रदेश उपाध्यक्षों की बैठक बुलाई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव ने प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं इस बैठक में इस बात को लेकर कई मजबूत जनाधार वाली सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को क्यों मुंह की खानी पड़ी.
आज की बैठक के बाद तेजस्वी यादव अगले कुछ दिनों में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भी चर्चा करने वाले हैं. तेजस्वी यादव ने चुनाव के दौरान भितरघात जैसे कारणों की रिपोर्ट लेने के लिए नेताओं की कमेटी भी बनाई है. यह कमेटी भी अपनी रिपोर्ट तेजस्वी यादव के सामने देगी. दरअसल तेजस्वी यादव इस पूरी कवायद के जरिए अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करना चाहते हैं. तेजस्वी यादव का मकसद है कि वह उन इलाकों से अपनी यात्रा की शुरुआत करें जहां आरजेडी पिछले चुनाव में कमजोर साबित हुई है.
आज की बैठक में तेजस्वी यादव के साथ वृषण पटेल, उदय नारायण चौधरी, भूदेव चौधरी, सुरेश पासवान समेत कई नेता मौजूद है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के 23 उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है, जिनमें कई नेता 10 सर्कुलर आवास पहुंच चुके हैं.