ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / हर घर नल का जल योजना की गड़बड़ियों को खुद देखेंगे नीतीश, यह...

हर घर नल का जल योजना की गड़बड़ियों को खुद देखेंगे नीतीश, यह भी बोले-लड़कियों की पढ़ाई लिखाई में दिक्कत आए तो मुझे बताएं

01-Mar-2023 04:36 PM

By First Bihar

PATNA: हर घर नल का जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत आए दिन सामने आ रही है। इस मामले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि अब वे खुद नल जल योजना की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों की पढ़ाई लिखाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने देंगे। यदि किसी भी बच्ची को बढाई लिखाई में दिक्कत हो रही है तो वो सीधे मुझे बताएं। हम बच्चियों के पढ़ाई लिखाई में किसी तरह की अड़चन आने नहीं देंगे। 


विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए CM नीतीश ने कहा कि हमने हाल ही में समाधान यात्रा की है। लगातार समीक्षा बैठक भी की है। जहां कहीं भी कमी नजर आई उस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी विधायकों से कहा कि यदि कोई बच्ची को पढ़ाई लिखाई में दिक्कत आ रही है तो इस बात की सूचना तुरंत मुझे दें और लोकल लेवल पर डीएम को इसकी सूचना दी जाए। शराबबंदी पर सीएम नीतीश ने बीजेपी विधायकों से कहा कि जब बिहार में शराबबंदी लागू करने पर फैसला लिया जा रहा था तब बीजेपी के साथी भी सदन में मौजूद थे। विधानसभा में सभी ने शराब को हाथ नहीं लगाने की शपथ भी ली थी। 


बीजेपी विधायकों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बेहतर होता। एक बार फिर सब लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि सब कोई मिलकर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 82 लाख लोग शराब छोड़ चुके हैं। 92 फीसदी लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं। बिहार में रोजगार को लेकर काम शुरु हो चुका है। नौकरी और रोजगार का वादा जरूर पूरा होगा। 


आर्थिक विकास पर नीतीश ने कहा कि बिहार का विकास दर 10.98% रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 54863 रुपए है। देश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख से ऊपर है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा टीचरों की बहाली होगी। बिहार में शिक्षकों की सैलरी बढ़ाए जाएंगे। हमारी कोशिश है कि बहाली लगातार होती रहे। वही नल जल योजना में हुई गड़बड़ी पर उन्होंने कहा कि अब इस मामले को वे खुद देखेंगे। 


सत्ता पक्ष के विधायक मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनते। सदन में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मेरा बतवा तो सुन लीजिए। सत्ता पक्ष के विधायक मेरी बात सुनते ही नहीं हैं। किसानों को बिजली के मुद्दे पर नीतीश ने सदन के अंदर मौजूद विधायकों के आपस में बात करने पर टोकते हुए कहा की अरे मेरा बतवा तो सुन लीजिए...