मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
27-Oct-2021 11:49 AM
PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 सितंबर को वोटिंग होने वाली है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर मतदान होंगे. इसे लेकर आज दोनों विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थम जायेगा. उपचुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष में जुबानी हमला तेज हो गया है. बीते दिन सीएम नीतीश ने आरजेडी सुर्पीमो पर गोली मारवा देने का आरोप लगाया, जिसका जवाब आज उनके बेटे तेजस्वी ने दिया है. तेजस्वी ने कहा कि इस साल जनवरी से लेकर सितंबर तक सिर्फ 9 महीने में 500 व्यवसायियों की हत्या पूरे बिहार में हुई है. सीएम ने बेरोजगार बच्चों को नारेबाजी करने के बाद जेल में ठुंसवा दिया जबकि सरकार को खुद जेल में होना चाहिए.
पटना में राबड़ी आवास के बाहर जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से पूछा कि सीएम ने कहा है कि लालू यादव चाहे तो गोली भी मरवा सकते हैं. इसपर तेजस्वी ने जवाब दिया कि "जिसकी जैसी दृष्टि, उसकी वैसी सृष्टि नजर आती है. हम सृजन चोरों का क्या नाता रहा है, उसपर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं. बालिका गृह वालों का क्या नाता रहा है. शराब माफिया वाले सीएम हाउस में, एक अणे मार्ग में बैठकर... हम इसपर कुछ नहीं कहना चाहते.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि "लोग हार को देख के अलबलाने लगे हैं. कुछ भी बोलने लगते हैं. इस साल जनवरी से लेकर सितंबर तक, सिर्फ 9 महीने में 500 व्यवसायियों की हत्या पूरे बिहार में हुई है. अगर बिहार के मुख्यमंत्री हमसे डिटेल मांगेंगे तो हम उनको विस्तार से बता देंगे. मेरे पास लिस्ट है. नाम, पता, गांव सब डिटेल जुटाकर रखे हैं. कहेंगे तो सीएम को भी भिजवा देंगे कि कौन-कौन से 500 व्यवसायियों का मर्डर हुआ है. कभी कहते हैं कि नोटिस नहीं लेते. कभी पता नहीं क्या -क्या आरोप लगा देते हैं."
तेजस्वी ने कहा कि कल सीएम नीतीश के सामने कुछ नौजवानों ने उनके पूछा कि 19 लाख रोजगार में से कितने लोगों को नौकरी दी गई. 19 लाख रोजगार कब मिलेगा. कल सीएम के आने के बाद उन बच्चों को जेल में ठुंसवा दिया गया, जिनका कोई दोष नहीं है. उन्हें क्यों अरेस्ट किया गया. उनका क्या दोष है. जेल में तो सरकार को होना चाहिए, जिन्होंने बिहार की जनता से झूठा वादा किया. चुनाव खत्म होने के बाद आरजेडी गांधी मैदान में बेरोजगारी को लेकर रैला निलाएगी.
तेजस्वी ने कहा कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र बन गया है. शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल गांधी मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी. रैला का आरोजन किया जायेगा. कल जब बच्चे प्रदर्शन कर रहे थे तब मंच से सीएम ने समर्थकों को कहा कि तुमलोग भी उनका जवाब दो. उनकी आवाज को दबाओ. ये तो सीएम सरासर गुंडागर्दी वाली भाषा बोल रहे हैं. किससे लड़ रहो हो भाई. मुख्यमंत्री ने कुशेश्वरस्थान में जाकर साफ़ झूठ बोला. जिसका वीडियो हमने शेयर किया है."