अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Jan-2023 08:05 AM
PATNA : नए साल 2023 का आगाज हो गया है। आज रविवार को 1 जनवरी है पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा है। इस बीच फर्स्ट बिहार अपने तमाम पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता है और ईश्वर से कामना करता है कि नववर्ष सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे। इसी कड़ी में बिहार के नेताओं ने भी नववर्ष की समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई संदेश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए साल पर संदेश देते हुए लिखा है कि आशा है नया साल 2023 आपके लिए सफलता की नई ऊंचाई और खुशहाली लेकर आए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि नववर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि ,सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।
इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार और देशवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए लिखा है कि, नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सभी नई आशा, उमंग, उर्जा, जुनून, उम्मीद, नए विचार, संकल्प, विश्वास और शुरुआत के साथ नूतन वर्ष का स्वागत करें। नववर्ष 2023 आप सभी के लिए मंगलमय, सुखमय और फलदायक हो। नया साल, नई उम्मीद, नए विचार और नई शुरुआत।
इसके अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि बिहार एवं समस्त देशवासियों को नववर्ष 2027 की हार्दिक बधाई एवं ढेरों मंगलकामनाएं। वही बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि आप सभी लोगों को नव वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएं शुभकामनाएं आपका नववर्ष मंगलमय हो। इसके साथ ही बिहार के कई नेताओं ने समस्त देशवासियों को नया साल विश किया है।
बताते चलें कि, आज 1 जनवरी है साल 2022 को हमसभी ने अलविदा कर दिया है। साल में 27 काफी सारी उम्मीदें और नई कामयाबी का साथ लेकर आया है। सुबह से ही सभी लोग एक दूसरे को नए साल का संदेश भेज रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने भी लोगों को विश किया है और नए साल के शुभ और फलदायक होने की कामना की है। देखने वाली बात यह होगी कि या साल राजनीति में कई सारे फेरबदल या बदलाव लेकर आता है या फिर जो अभी चल रहा है वैसा ही चलता है।