RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
21-Jul-2021 03:36 PM
MADHEPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा जिले से सामने आ रही है जहां हनुमान मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं अपराधियों ने महंत के शव को मंदिर के 300 मीटर की दूरी पर बगीचा की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर फ़ेंक दिया और भाग निकले. स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर महंत का शव देखा तो हड़कंप मच गया.
घटना उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधमा पुलिस कैंप के सुखासनी हनुमान मंदिर के पास की है. मृतक की पहचान 75 वर्षीय महंत भोला प्रसाद साह के रूप में हुई है. लोगों ने बताया कि महंत अपने दो सहयोगियों के साथ कीर्तन के लिए गए थे. महंत के बेटे विकास कुमार का कहना है कि सुखासनी हनुमान मंदिर में महंत भोला प्रसाद साह, पुजारी टूना चौधरी और एक सेवानिवृत्त चौकीदार मंदिर रहते और सोते थे. घटना के दिन तीनों मंदिर से एक किलोमीटर दूर कहीं कीर्तन में गए थे. वहां से सभी बारी-बारी से मंदिर की ओर लौटे. उसने आशंका जताई कि इसी क्रम में अपराधियों ने महंत की हत्या कर दी होगी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.