BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
05-Feb-2024 07:31 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर दो मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ये घर की बात है हमको एक रोटी से पेट नहीं भरता है हम दो तीन रोटी की मांग करेंगे। वही हम अपने नेता से मांग कर रहे हैं।
मांझी ने यह कहा है कि कम से कम दो रोटी दीजिए। क्योंकि हम गरीब की राजनीति करते हैं इसलिए ऐसा विभाग मिले की हम अपने ग्रामीण क्षेत्र में काम कर सके। हमने अपने नेता के सामने यह मांग रखी है। अब देना ना देना उनके ऊपर है ये भी सोच लीजिए की ना भी देंगे तो हम कोई अप्रिय बात नहीं कहेंगे।
अपने गांव गया के महाकार से पटना लौटने के दौरान जहानाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हम दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। यह मांग हम अपने घर में अपने लोगों से कर रहे हैं ना कि बाहरी लोगों से कर रहे हैं। हमने स्पष्ट रूप से पहले भी कहा है कि जो विभाग मुझे मिलता आया है वहीं विभाग मेरे बेटे को भी मिला है यह सही नहीं है।
हम दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अपने घर में मांग नहीं रखेंगे तो और किनके सामने रखेंगे। इशारों-इशारों में जीतन राम मांझी ने यह स्पष्ट कर दिया है की उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को दिए गए मंत्री पद से वह बहुत ज्यादा खुश नहीं है। ऐसे में उनकी मांग है कि उन्हें दूसरा कोई विभाग का मंत्री पद का मिलना चाहिए।
साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 12 तारीख को एनडीए की सरकार का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जो होना है। वह निश्चित रूप से सफल होगा इसमें कहीं किसी को कोई किंतु परंतु का प्रश्न ही नहीं उठाता है और बिहार में एनडीए की नई सरकार कायम रहेगी।