ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / 'हमारे परिवार को कोई गाली दे तो क्या फर्क पड़ता है... , '...

'हमारे परिवार को कोई गाली दे तो क्या फर्क पड़ता है... , ' बोले तेजस्वी यादव ...BJP का संस्कार, गाली से मिलती है मजबूती

08-Aug-2023 03:32 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : पता नहीं यह लोग क्या बोलते रहता है। सच से इसका कोई लेना-देना है। क्या बोले ना बोले, आप लोग तो जान ही रहे हैं ना इन लोगों का क्या काम है? वहां (दिल्ली) आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मौन धारण किए हुए हैं मणिपुर को लेकर। संख्या के मामले में थोड़ी ना बात हुई थी कि जिनके पास कितनी संख्या है। 


बात हो रहा है कि मणिपुरी यदि चलता है तो भारत जलता है। प्रधानमंत्री मौन हैं, कैसे हो रहा है क्या हो रहा है नहीं हो रहा है किसी भी चीज को लेकर वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इन चीजों को लेकर के हमारे परिवार को कोई गाली दे या ना दे हमको क्या फर्क पड़ रहा है। जनता देख रही है जितना गाली पड़ता है उतना हम मजबूत हो रहे हैं। देख लीजिए क्या उन लोगों का संस्कार है।


दरअसल, लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार बहस जारी है। इस दौरान भाजपा के कई सांसद राजद परिवार के साथ जेडीयू का गठबंधन बनाने को लेकर  सवाल उठाया गया और राजद परिवार को लेकर कई तरह की बातें कही गई। अब इन्हीं आरोपों को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया गया है तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि-  हमारे परिवार को कोई गाली दे या ना दे हमको क्या फर्क पड़ रहा है। जनता सबकुछ देख रही है। हमें जितना गाली पड़ता है उतना हम मजबूत होते हैं। देख लीजिए क्या उन लोगों(भाजपा ) का संस्कार है।


वहीं, भाजपा के तरफ से इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहे जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि- इन्हीं बातों से हो भाजपा का संस्कार मालूम चलता है।भाजपा का यह संस्कार है देख लिगिए वो लोग किसी तरह की बात करते हैं, हम तो उन्हीं बातों पर विशेष धयान नहीं देते हैं। कहने दिगिए उनको जो भी कहना है।