बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
10-Sep-2023 06:55 PM
By First Bihar
PATNA: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर को पटना के विशाखा बैंकट हॉल में आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनिल कुमार मौजूद थे जबकि कार्यक्रम के अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल प्रवेज ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने युवा प्रकोष्ठ के प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है। हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को पार्टी में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट जैसे अपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। आज आम आदमी दूर की बात है पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। शराब के नाम पर गरीब एवं दलित को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जो निर्णय लिया गया उसे पूर्णत लागू किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राज्यों में आए कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी एवं गरीब हित में उचित काम करेगी। हम के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार ने कहा कार्यकर्ता किसी पार्टी की असली ताकत वर्तमान प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्य करने के अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में आए सभी कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर बुथ दस युथ का गठन करना है। युवा को पार्टी से जोड़ने के लिए चाय पे चर्चा के मध्यम से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी पार्टी के तरफ एक शाम गरीब भाइयों के नाम कार्यक्रम शुरू करेगी।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिन्हा राष्ट्रीय महासचिव सह मिडिया प्रभारी ने किया। सवागत अदित्य राज राष्ट्रीय सचिव ने किया। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय सचिव समेत 53 सदस्य मौजूद कार्यक्रम की। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय पासवान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव गिरधारी सिंह, प्रवक्ता साकेत यादव, पंकज मालाकार, अखिलेश कुमार, रविन्द्र यादव, अमन कुमार, विश्वासनाथ कुमार, मो समर इतियादी समेत अन्य लोग मौजूद थे।