Indian Railways का बड़ा फैसला: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू होगा इमरजेंसी कोटा BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी BIHAR EXPRESSWAY: बिहार में भी बनने जा रही अमेरिकन स्टाइल सड़क,120 की स्पीड से दौड़ा सकेंग आप भी अपनी कार; इतनी दूरी के बाद दिखेगा पहला कट RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. Bihar rent agreement : बिहार में रेंट एग्रीमेंट की फीस में भारी कटौती, किरायेदारों को होगा हज़ारों रुपए तक की बचत Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव
19-Jun-2023 07:49 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अगले सप्ताह विपक्षी दलों की बैठक होनी है। वहीं, बैठक से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। नीतीश कुमार के भरोसेमंद साथी कहे जाने वाले जीतन राम मांझी ने अब उनसे अपना नाता तोड़ लिया है। इसके बाद अब सोमवार को हम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक के बाद मांझी दिल्ली रवाना होंगे।
दरअसल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। संतोष सुमन ने 13 जून को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। संतोष सुमन ने आरोप लगाया था कि नीतीश की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड 'हम-एस' पर विलय का दबाव बना रही थी और उन्होंने अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए मंत्री पद छोड़ दिया।
वहीं, हम की बैठक में तय किया जाएगा कि आने वाले समय में किस पार्टी से गठबंधन किया जाए। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार-विमर्श की जाएगी। यह बैठक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय और जीतन राम मांझी के आवास पर होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।
आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा में 'हम-एस' के चार विधायक हैं, जबकि बिहार विधान परिषद में पार्टी का महज एक सदस्य है। सुमन के इस्तीफे के एक दिन बाद नीतीश ने मांझी पर भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए महागठबंधन के सहयोगियों की जासूसी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सुमन का मंत्रिमंडल से बाहर निकलना अच्छा था।